{"_id":"65cfc68b46dbc3cfba0f5b37","slug":"gangapur-team-captured-the-trophy-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111568-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : गंगापुर की टीम का ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : गंगापुर की टीम का ट्रॉफी पर कब्जा
Sat, 17 Feb 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
एपीएन पीजी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत।
एपीएन पीजी कॉलेज में दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में दस दिवसीय बस्ती प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन शनिवार को फाइनल मैच में गंगापुर की टीम ने कृष्णा इलेवन की टीम को चार विकेट से हरा दिया। विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए।
गंगापुर की टीम ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करती हुई कृष्णा इलेवन की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 112 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी गंगापुर की टीम ने छह ओवर में मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
दस दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए। आयोजक एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिए। लीग मैच की कमेंट्री ऋषभ पांडेय व हर्षित वर्मा ने किया। इस मौके पर एपीएन पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, राहुल, अनूप, प्रशांत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।