फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gang stealing pump sets nabbed by police.

Basti News: पंपसेट चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 30 Sep 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing pump sets nabbed by police.
पंपसेट चोरी गिरोह का हुआ खुलासा स्रोत पुलिस - फोटो : 1
बस्ती। छावनी पुलिस ने खेतों में लगे पंपिंग सेट और सड़क किनारे खड़े वाहनों की स्टेपनी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का पंपिंग सेट और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों मलौली दुबे गांव में सड़क किनारे खेत में लगा पंपिंग सेट चोरी हो गया था। मामले की जांच के दौरान मंगलवार को पचवस प्राथमिक विद्यालय के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद हुआ।
विज्ञापन

एएसपी श्यामकांत ने बताया कि गिरफ्तार वयस्क आरोपियों की पहचान पड़ेरिया निवासी लक्की सिंह, नेतवरपट्टी निवासी राकेश कुमार, दीपक सिंह और आयुष सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन में ट्रक चलाने के दौरान खेतों में लगे पंपसेट की रेकी करते थे। उनके साथ रहने वाला खलासी चोरी के लिए पंपसेट चिह्नित करता था। रात में कार से पहुंचकर पंपसेट चोरी कर ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंपसेट चिह्नित नहीं होने पर आरोपी सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे और उनकी स्टेपनी समेत अन्य सामान चोरी कर लेते थे।
----
पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार, बाल अपचारी के खिलाफ छावनी, मुंडेरवा और कोतवाली थाने में पहले से मामले दर्ज हैं। वहीं लक्की सिंह के खिलाफ इन थानों में चार, जबकि राकेश कुमार और आयुष सिंह के खिलाफ तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed