फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gang rape case registered on court's order

Basti News: न्यायालय के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Fri, 06 Jun 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gang rape case registered on court's order
बस्ती। सामान खरीदने गई महिला को दुकान में खींचकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर नगर पुलिस ने दुकानदार सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि 17 फरवरी 2025 को इसी थानाक्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी। शाम यहां से अपने मायके संतकबीरनगर जाने को निकली थी। देर शाम लालगंज थानाक्षेत्र के एक बाजार में पहुंची तो बच्चों के लिए बिस्कुट व अन्य सामान लेने के लिए एक दुकान पर गई। आरोप है कि दुकानदार अखिलेश ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे दुकान के अंदर खींच लिया। इसके बाद शटर गिराकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो भी बनाने लगा। उसका मोबाइल लेने का प्रयास कर रही थी, तभी दुकान के अंदर एक और लड़का आ गया। उसने भी छेड़खानी करते हुए उसका वीडियो बनाया। दोनों मेरे पिता को जानते थे। बोले की अपने पिता से शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के कोर्ट के आदेश पर आरोपी दुकानदार अखिलेश और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed