फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gandhian thinker Vanshidhar Dubey remembered on his death anniversary

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे

Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gandhian thinker Vanshidhar Dubey remembered on his death anniversary
बस्ती। गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के पूर्व उप सभापति वंशीधर दूबे को उनकी चौदहवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। बृहस्पतिवार को समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे के संयोजन में गांधी कला भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में वंशीधर दूबे के योगदान पर चर्चा की गई। वीरेंद्र नाथ पांडेय, अमरनाथ शुक्ला, देवानंद पांडेय आदि ने कहा कि वंशीधर दूबे ने गांधी कला भवन को आधार बनाकर बापू के विचारों से लोगों को जोड़ने का आखिरी क्षण तक प्रयास जारी रखा। वे गांधीवादी थे। आज गांधी कला भवन को विकास प्राधिकरण का कार्यालय बना दिया गया है। समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे ने कहा कि वंशीधर दूबे के सपनों को पूरा करने के लिए कला प्रसार समिति का रचनात्मक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में विद्या प्रसाद, विवेक पाल, विनय दूबे, सुड्डू श्रीवास्तव, कन्हैया मिश्रा, राजू तिवारी, प्रशान्त शुक्ल, श्रीमती सीमा, पूनम, रश्मि, नीलम, रजनी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed