Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   From fairs to seminars, children showcased their talent on Children s Day.

Basti News: बाल दिवस पर मेला तो कहीं संगोष्ठी, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 15 Nov 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
From fairs to seminars, children showcased their talent on Children s Day.
पीएमश्री विद्यालय कोठवा में कार्यक्रम करते लोग स्रोत विद्यालय
बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। कहीं बाल मेले में बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया तो कहीं खेलकूद, लेखन, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया। इसमें खानपान के विभिन्न स्टॉल लगाए गए। शिक्षिकाओं ने स्टॉल पर फास्ट फूड, जलेबी, पकौड़ी सहित अन्य व्यंजन तैयार कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के अनुसार, महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से संगोष्ठी हुई। प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह ने नेहरू के व्यक्तित्व, बच्चों के प्रति उनके स्नेह और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. भारत गौतम और राजनीतिशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक संस्कार और समान अवसर उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पीएम श्री संविलियन विद्यालय कोठवा भरतपुर में खेलकूद, लेखन, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। खो-खो में अरविंद और शिवा सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक ललित उपाध्याय ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां में आयोजित बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने चाट, पकौड़ी, गोलगप्पे और मिठाई सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। बच्चों ने खुद तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या शांति पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है।

हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय रेवरादास में प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाल मेला आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी अन्तेश सिंह, एआरपी मनोज कुमार मिश्र, रवीश कुमार मिश्र और काशीराम वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इसके माध्यम से बच्चों ने खरीद-बिक्री, गणना, लेन-देन और टीम भावना का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सृष्टि और आर्या सिंह प्रथम, गरिमा, अल्तमश और अंशिका द्वितीय तथा दिव्यांशी, आंचल और शाहजहां तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। चंद्रावती देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक अंबिका सिंह के संयोजन में बाल दिवस समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed