फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   From burning of Lanka to Laxman-Meghnad war, it was staged

Basti News: लंका दहन से लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध तक किया मंचन

Thu, 02 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
From burning of Lanka to Laxman-Meghnad war, it was staged
विक्रमजोत विकास क्षेत्र के नियामतपुर गांव में चल रही रामलीला के मंचन का दृश्य।संवाद
विक्रमजोत। नियामतपुर गांव में नवयुवक दुर्गापूजा एवं रामलीला में कलाकारों ने माता सीता की खोज, हनुमान-रावण संवाद, लंकादहन, विभीषण शरणागति, सेतु निर्माण, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। श्रीराम भक्त हनुमान समुद्र पार कर लंका पहुंचे। माता सीता से मिले और अशोक वाटिका उजाड़ दी।
विज्ञापन

लंका दहन कर हनुमान भगवान श्रीराम के पास आ गए। लंका पर चढ़ाई करने के लिए वानरी सेना के साथ राम लक्ष्मण ने प्रस्थान किया। समुद्र से प्रार्थना के बाद नल नील व अन्य वानरी सेना की सहायता से सेतु का निर्माण हुआ। राम लक्ष्मण सुग्रीव की वानर सेना लेकर लंका पहुंचते हैं। लक्ष्मण व मेघनाद के बीच संग्राम हुआ। इस दौरान लक्ष्मण मूर्च्छित हो गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने माता की आरती करके किया। समिति के प्रबंधक डाॅ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, श्यामशंकर पाल, मनोज सिंह, पाटनदीन यादव, संतोष कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed