फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   From April 1, 45 people will be vaccinated

एक अप्रैल से 45 पार लोगों को लगेगा टीका

Fri, 26 Mar 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
From April 1, 45 people will be vaccinated
जिला अस्पताल में कोविड का लगा टीका । - फोटो : BASTI
एक अप्रैल से 45 पार लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन

बस्ती। कोविड-19 का पहला टीका लगवाने के बाद अस्पताल से टीकाकरण प्रमाणपत्र जरूर लें। इसे दिखाने पर ही टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी। अगर कोई अस्पताल प्रमाणपत्र देने में हीलाहवाली करता है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किया है। केंद्र सरकार की ओर से कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार पहली अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
टीका लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। टीका लगने के तत्काल बाद टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर लाभार्थी के लिए यह प्रमाणपत्र लेना जरूरी है। क्योंकि इस पर टीकाकरण की तिथि और वैक्सीन का नाम अंकित रहता है। इसके आधार पर लाभार्थी को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। सरकार ने सरकारी और निजी अस्पतालों को टीकाकरण का निशुल्क प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

दूसरी डोज का अंतराल बढ़ा
कोविशील्ड की दो डोज के बीच का अंतराल भारत सरकार ने बढ़ा दिया है। दो डोज के बीच का अंतराल पहले चार से छह हफ्ते था, अब चार से आठ हफ्ते कर दिया गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ अधिकतम प्रतिरक्षा पाने के लिए छह से आठ हफ्तों के बीच ही दूसरी डोज लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सरकारी व निजी अस्पताल में कोविड का टीका लगने के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। टीका लगने के बाद लाभार्थी के मोबाइल फोन पर मैसेज आता है। मैसेज का लिंक खोलकर ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी डाउन लोड किया जा सकता है।
डॉ. एफ हुसैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed