फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Freezing wind increases melting, life affected

Basti News: बर्फ़ीली हवा ने बढ़ाई गलन, जनजीवन प्रभावित

Thu, 18 Jan 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Freezing wind increases melting, life affected
बस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों का मौसम बदल दिया है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूट रही है। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। दो दिन से सूरज के दर्शन भी नहीं हुए हैं। दिन भर बदली व पछुआ हवा से गलन बढ़ने के कारण ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से कड़के की ठंड पड़ रही है। बुधवार को सात से नौ किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने लोगों को कंपा के रख दिया। हालांकि बुधवार को पछुआ के प्रभाव से कोहरा जल्दी छट गया, लेकिन हवा के चलते गलन का एहसास होता रहा। दोपहर में कोहरा छंटने के बाद भी सूरज के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते शहर के मुख्य बाजार में आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही। पिछले तीन दिन से गलन बढ़ने की वजह से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सुबह जरूरी काम से निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले, लेकिन कांपते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed