फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fraud of Rs 2.80 lakh in the name of part time job

Basti News: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर 2.80 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 06 Jun 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 2.80 lakh in the name of part time job
बस्ती। पार्ट टाइम वर्क देने के नाम पर 2.80 लाख रुपये के ऑनलाइन फ्राड का मामला सामने आया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के केवाड़ी मुस्तहकम निवासी पीर मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पास मैसेज भेजकर जालसाज ने पार्ट टाइम वर्क करने का झांसा दिया। इसके बाद उनसे पार्ट टाइम जाब के नाम पर धोखाधड़ी करके 2.80 लाख रुपये अपने खाते में जमा करवा लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात जालसाल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

बड़ेवन पर मारपीट, चार पर केस
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। माली टोला गांधीनगर निवासी विशाल कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो जून को अपनी गाड़ी लेकर बड़ेवन पर गया था। तभी विपक्षी अपशब्द कहने लगे। मना करने पर मारपीट की। पास की दुकान पर मौजूद मेरे दो साथी थे। उनके पास दौड़ कर गया तो उन्हें भी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने काशीराम आवास निवासी रवि, रुस्तम, जनता होटल निवासी राहुल और जामडीह निवासी कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

भंडारे से लौटते वक्त मारापीटा
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने भंडारे से लौटते वक्त मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के डिंगरापुर निवासी अनूप सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी ग्रामसभा में काली मंदिर पर पूजापाठ चल रहा था। आरोप है कि तीन जून को भंडारे से लौटते समय विपक्षियों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर धमकाया। घटना की जानकारी पर घरवालों व अन्य ने विरोध किया तो जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह समेत दो निवासी थाना कलवारी पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी को किया अगवा
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी से थाना क्षेत्र का ही एक युवक संपर्क में आ गया था। जिसकी जानकारी उसको नहीं थी। जानकारी होने पर समझाया बुझाया था लेकिन 27 मई को सुबह 9 बजे उसके बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर मो. जैद भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

लाठी-डंडे व सरिया से पीटकर किया घायल
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। ऊंचगांव निवासी गुड़िया पत्नी युधिष्ठिर पांडेय ने तहरीर दी है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे विपक्षियों ने रंजिशन एक राय होकर लाठी-डंडे व सरिया से लैस होकर उनके देवर को बुरी तरह से मारा-पीटा। बीच-बचाव में आए ससुर को भी मारापीटा। दोनों भागकर घर पर आए तो अंदर घुसकर परिवारीजनों को मारा-पीटा। फ्रिज को जमीन पर गिराकर तोड़ दिया। पुलिस ने गांव के महेन्द्र पांडेय, जितेन्द्र, अश्वनी, अनुराग, सत्यवती व गीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed