फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fraud of 20 lakhs on the pretext of doubling in three years

Basti News: तीन साल में दोगुना करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी

Wed, 04 Jan 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 lakhs on the pretext of doubling in three years
तीन साल में दोगुना करने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी
विज्ञापन

- बलरामपुर के पीड़ितों ने छावनी थाने में दर्ज कराई शिकायत
- चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन
छावनी(बस्ती)। बकरी पालन करने की फर्जी कंपनी खोलकर जालसाजों ने लोगों को तीन साल में धन दोगुना करने का झांसा दिया और जमा कराकर रकम हड़प लिए। रुपये वापस न मिलने पर पीड़ित पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंचे। छावनी पुलिस ने चार आरोपियों पर धोखाधड़ी व धमकाने का मामला दर्ज किया है।
बलरामपुर जिले के आधा दर्जन लोगों ने आरोप लगाया है कि छावनी थाना क्षेत्र में स्थित फर्जी कंपनी में 20 लाख रुपये का निवेश किया था। अब दोगुना धन मांगने पर कंपनी के मुखिया रुपये वापस करने के बजाए धमका रहे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी मलहू गुप्ता, नईम, मुईन, अब्दुल कादिर, अखलाक, अख्तर अली, हजरत जहां, इशरत जहां, इस्लाम, अशफाक व अन्य की तहरीर पर छावनी थाना क्षेत्र के देवखर निवासीगण राम प्रसाद सोनी, मीरा देवी, विनय सोनी व अमन सिंह पता अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने छावनी थाने के खेसुआ गांव में आफिस खोलकर बकरी पालन में रुपये निवेश करने का प्रलोभन दिया था। मगर अब आफिस बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed