{"_id":"5fc925988ebc3edc0f59ebf0","slug":"fraud-for-sending-abroad-in-basti-basti-news-gkp375517034","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के बहाने लाखों क ी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के बहाने लाखों क ी ठगी
विज्ञापन
विदेश भेजने के नामपर ठगी के शिकार लोग।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के बहाने लाखों क ी ठगी
ठगी के शिकार 23 लोगों ने वाल्टरगंज थाने में दी तहरीर
मऊ, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती के रहने वाले हैं ठगी के शिकार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज/बस्ती। विदेश भेजने के नाम पर ऑफिस खोलकर दो लोगों ने बस्ती सहित कई जिलों के 23 लोगों से वीजा व टिकट देने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार पीड़ितों ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ठगी के शिकार आशीष सिंह निवासी लक्ष्मनपुर थाना दुबौलिया तथा सूर्यभान प्रसाद, बृजभान प्रसाद, अभिमन्यु सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मानिकचंद चौराहे पर ऑफिस खोलकर दो लोग फर्जी वीजा देकर 65 हजार रुपये ले लिए तथा ऑफिस बंद करके भाग गए। रविन्द्र निषाद निवासी घोसी, मऊ ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से हम उससे जुड़े तथा बातचीत के दौरान उसने विदेश भेजने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही अपने ऑफिस पर आकर मिलने की बात भी की। उसने 65 हजार रुपये दिए हैं। हरेंद्र जायसवाल निवासी दुदही कुशीनगर ने बताया कि हमने ऑनलाइन 25 हजार तथा नकद 45 हजार कुल 70 हजार रुपये दिए हैं। बताया कि धोखधड़ी करने वालो में एक गोरखपुर व एक दिल्ली का है। अब दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। इंसाफ अली, पथरा बाजार सिद्धार्थनगर ने बताया कि उसने 80 हजार रुपये दिया है। इसी प्रकार संजय चौहान, श्रवण, जहीर, तौफीक, सोनू, बनारसी, हरिलाल कुशवाहा सहित 23 लोगों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि अभी तहरीर उनके सामने नहीं आई है। संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।