Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four vehicles including a bus full of devotees overturned in a pit, two dead, 14 serious

Basti News: श्रद्धालुओं से भरी बस सहित चार वाहन गड्ढे में पलटे, दो की मौत, 14 गंभीर

Sat, 02 Nov 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four vehicles including a bus full of devotees overturned in a pit, two dead, 14 serious
कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द गांव के मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन


आंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ दरगाह से लौट रहे थे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। आंबेडकरनगर जिले के किछौछा शरीफ दरगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सहित चार वाहन कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द गांव के मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गए। सभी वाहनों में सवार करीब 70 लोग चोटिल हो गए। उनमें सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी 70 वर्षीय वृद्ध का दोनों पैर कट गया। सीएचसी बहादुरपुर पर पहुंचते ही वृद्ध की हो गई। इलाज के दौरान 35 वर्षीय नजमा खातून निवासी करमहिया थाना सोनहा की भी मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल 14 श्रद्धालुओं को सीएचसी ले जाया गया। इनमें से 10 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर एडीएम, एएसपी, सीएमओ व कई थानों की फोर्स पहुंचकर रात बचाव कार्य में जुट गई। मौके पर मौजूद प्रेम त्रिपाठी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे आंबेडकर नगर की तरफ से आ रही बस, ऑटो व बोलेरो आगे पीछे चल रही थी। अचानक तेज आवाज हुई और सभी वाहन पलट कर खाई में चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के पिकौरा से 35 लोग, पठानडीह से 20, ढड़ुआ परसा से 10 लोग बुधवार को निजी बस से आंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ गए थे। शनिवार की दोपहर वापस आते समय टांडा-कलवारी पुल पार करने के बाद बस व उसके आगे चल रही बोलेरो, ऑटो तथा सामने से आ रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर अगल-बगल के गड्ढे में गिरकर पलट गए। वाहनों के पलटने पर अफरा-तफरी मच गई। बस, ऑटो में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गांव के लोग इकट्ठा होने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहनों से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी फातिमा, महमूदपुर बसहवा निवासी ऑटो चालक मुबारक अली, सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़ली निवासी निसार अहमद व नजमा खातून, आंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थानाक्षेत्र के टांडा निवासी हसन रजा, गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के पिकौरा निवासी हसीना बानो, सलमान व जलरुन्निशा, जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महरौली निवासी रहमतुल्ला, नौगढ़ निवासी कुतमुन तारा, शोहरतगढ़ निवासी शना खातून, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अमया डोहा निवासी जैतुल्लाह, उनकी पत्नी सबरुन्निशा के अलावा बोलेरो चालक संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना निवासी अमित कुमार चौबे घायल हो गए।
जबकि सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया कोटिया निवासी 70 वर्षीय राम चंद्र गौतम का एक पैर कटकर अलग हो गया। दूसरे पैर का भी काफी हिस्सा कट चुका था। सीएचसी बहादुरपुर में इलाज के दौरान राम चंदर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय नजमा खातून निवासी करमहिया थाना सोनहा की भी मौत हो गई।
...
अधिकारियों ने भी लिया जायजा
हादसे की सूचना पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी तथा तहसीलदार विनय प्रभाकर ने पहुंच कर जायजा लिया और घायलों का हालचाल जाना। एडीएम ने बताया कि 15 लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने रामचंद्र गौतम को मृम घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, जहां महिला नजमा खातून की मौत हो गई। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से ही छोड़ दिया गया।
...
भीड़ के चलते प्रभावित होने लगा यातायात
एक साथ चार वाहनों के पलटने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। राहगीर भी रुक कर देखने लगे। आसपास कई गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। इससे काफी भीड़ एकत्र हो गई। इस वजह से यातायात बाधित होने लगा। यातायात सुचार रूप से चल सके इसके लिए प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया संध्या रानी तिवारी, कप्तानगंज एसएचओ दीपक दुबे, नगर एसओ देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचकर सहयोग करते नजर आए। सूचना पर राजस्व निरीक्षक अशर्फीलाल, लेखपाल दिनेश सिंह, संजीव यादव लोगों की मदद करते दिखे।

...
घायलों के इलाज में स्वास्थ्य विभाग दिखा तत्पर

- दुर्घटना में घायलों के सीएचसी पहुंचने पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने स्थित संभालते न देख अधीक्षक डॉ. पवन वर्मा व सीएमओ को सूचना दी। सूचना मिलते ही अधीक्षक चिकित्सक डॉ. प्रभाकर चौधरी के साथ पहुंच कर स्थिति को संभाला। कुछ ही देर में सीएमओ डॉ. आरएस दुबे भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed