{"_id":"60eb2c2a8ebc3ec7f14f1fb4","slug":"four-vehicles-collide-seven-injured-basti-news-gkp401485096","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वाहनों में टक्कर, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वाहनों में टक्कर, सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वाहनों में टक्कर, सात लोग घायल
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी एहतमाली गांव के पास बंधे पर रविवार को कार व तीन दो पहिया वाहन की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी माझाखुर्द थाना कलवारी राजेश तिवारी ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ वाहनों को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, इरफान और राज निवासी टांडा बाइक से बरात जा रहे थे। विपरीत दिशा से जा रही कार की चपेट में बाइक आ गई। बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए।
अभी लोग कुछ समझ पाते कि दूसरी बाइक पर सवार होकर बरात जा रहे कल्लू, शाहिद तथा तूफान निवासी टांडा भी और टांडा जा रहे स्कूटी सवार पादरी बाजार गोरखपुर निवासी निजामुद्दीन तथा इरशाद की आपस में टक्कर हो गई। स्कूटी सवार निजामुद्दीन और बाइक पर बैठे तूफान को गंभीर चोट लगी है। कार का एअर बैग खुलने के कारण उसमें बैठे मोहम्मद शफीक, मोहम्मद अहमद, हमीदा खातून तथा मुन्ना निवासी मुड़ेरा थाना हंसवर अंबेडकर नगर सभी सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुघर्टना बाइक के चालकों के गति तेज होने के कारण हुई है।