फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four teams will play semi-finals today

Basti News: सेमीफाइनल खेलने आज उतरेंगी चार टीमें

Sun, 19 Mar 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four teams will play semi-finals today
बीआरसी मैदान में ​विजेता टीम को पुरस्कार देते विधायक अजय सिंह। 
हर्रैया। बीआरसी मैदान पर चल रही मखौड़ा मनवर महोत्सव के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सांड़पुर, त्रिलोकपुर, मुरादीपुर व पुलिस एकादश ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रविवार को सांड़पुर बनाम त्रिलोकपुर और मुरादीपुर बनाम पुलिस एकादश के बीच सेमी फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

सुबह पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला श्रीपतिपुर और त्रिलोकपुर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते श्रीपतिपुर ने आठ ओवरों में 63 रन बनाए। त्रिलोकपुर टीम की तरफ से गुड्डू सिंह व अंकित तीन-तीन विकेट लिए। त्रिलोकपुर की टीम के बिना कोई विकेट खोए मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबला मुरादीपुर व हर्रैया के बीच हुआ। जिसमें मुरादीपुर की टीम ने 10 ओवर में 136 रन बनाए। जवाब में उतरी हर्रैया टीम सात रन शेष रहते हुए ढेर हो गई। तीसरे मुकाबला पुलिस एकादश और परशुरामपुर के बीच हुआ। जिसमें पुलिस एकादश ने आठ विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुलिस एकादश टीम के रवि ने 18 गेंदों में 12 छक्के मारकर 78 रन की पारी खेलने पर उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। मौके पर विधायक अजय सिंह, प्रधान परशुराम सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील सिंह, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed