{"_id":"6588850f60343281f90537a4","slug":"four-players-from-basti-will-show-their-strength-in-throw-ball-championship-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8964-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: थ्रो बाल चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे बस्ती के चार खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: थ्रो बाल चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे बस्ती के चार खिलाड़ी
Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
- अमन गुप्त, शास्वत, दुर्गेश व स्मिता को किया सम्मानित
- 27 से 30 तक तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित होगी प्रतियोगिता
बस्ती। त्यागी एनजी रामास्वामी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल वर्धराजपुरम सिंगला में 27 से 30 दिसंबर तक तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप में जिले के चार युवा उत्तरप्रदेश की टीम से अपना दम दिखाएंगे।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर थ्रो-बाल टीम में जनपद से चयनित बालक वर्ग में कटरा अमन गुप्त, महरीखांवा शास्वत पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय बालिका वर्ग में कृष्णा भगवती गांव निवासी कुमारी स्मिता का चयन गोरखपुर में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित जोन स्तर की प्रतियोगिता में हुआ था।
अमन, दुर्गेश व स्मिता ने बताया कि उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि उनका चयन राज्य की ओर से नेशनल टीम में हुआ है। वह पूरे दमखम से प्रदेश को अव्वल लाने का प्रयास करेंगे। बताया कि 26 दिसंबर को वह लोग कोयंम्बटूर के लिए ट्रेन से जाएंगे। उनका पहला मैच 28 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
जिला थ्रो बाल संघ ने किया सम्मानित
इन्हें रविवार थ्रो बाल संघ के मंडल सचिव संतोष जायसवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी पांडेय ने चारो खिलाड़ी अमन गुप्त, शास्वत, दुर्गेश व स्मिता को सम्मानित किया। सभी को प्रमाणपत्र व मेडल दिया गया।