Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four people were beaten up over land grabbing, and an FIR was lodged against them.

Basti News: भूमि पर कब्जा को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four people were beaten up over land grabbing, and an FIR was lodged against them.
हर्रैया। थाना क्षेत्र के सहसरावं गांव में रविवार को सुबह भूमि पर जबरन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने सोमवार को एक पक्ष की पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपितों के विरुद्ध मारपीट व अपशब्द कहने, जान-माल की धमकी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र सहसरावं गांव निवासी माधुरी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षी महेंद्र पांडेय, प्रेमप्रकाश वर्मा, आरजू व नरेंद्र नारायण निवासी सहसरावं थाना हर्रैया ने रविवार को सुबह नौ बजे लाठी डंडा लेकर भूमि पर जबरन कब्जा करने प्रयास करने लगे। मना करने पर अपशब्द कहने के साथ लाठी डंडा लेकर मारने पीटने लगे। घटना में बीच बचाव करने पहुंची उनकी चाची पूनम तिवारी पत्नी समय प्रसाद को पीट दिया। आरोपित जान-माल की धमकी देकर भाग निकले। घटना में पीड़िता के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा है। अब मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed