फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four people in the car were injured after hit by a truck

Basti News: ट्रक की चपेट से कार सवार चार लोग घायल

Fri, 19 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four people in the car were injured after hit by a truck
कलवारी। थाना क्षेत्र के कलवारी चौराहे पर बुधवार रात ट्रक की चपेट में आने से कार में सवार चार लोग घायल हो गए। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के गालिमपुर निवासी आसिम फारूखी (28), अपनी माता सादिया फारुखी (54), बहन सिद्दिका फारुखी (23) के साथ दोस्त रहीम अंसारी (27) की कार से लखनऊ जा रहे थे। राम जानकी मार्ग पर कलवारी चौराहे पर पहुंचने पर लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर टांडा की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार को की चपेट में ले लिया। कार में बैठे चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन लोगों को कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजवाया तथा वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed