{"_id":"6449861168cc5215940efd04","slug":"four-patients-of-kovid-found-in-womens-hospital-basti-news-c-7-1-141607-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अस्पताल में मिले कोविड के चार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अस्पताल में मिले कोविड के चार मरीज
Thu, 27 Apr 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को कोविड के चार मरीज मिले हैं। जिले में कोविड के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जबकि 33 मरीज को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। डिस्चार्ज हुए एक मरीज का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पहली अप्रैल से लगातार कोविड के मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों की कोविड की जांच कराई जा रही है। जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में सर्वाधिक कोविड के मरीज मिले हैं। बुधवार को ओपीडी में हुई जांच में रामनगर ब्लॉक के खैरा गांव की 37 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय निवासी खुदहना, सदर ब्लॉक, 20 वर्षीय निवासी ठुकठुईया नेवारी, बहादुर ब्लॉक तथा 23 वर्षीय सदर ब्लॉक के सरैया बेमहरी निवासी महिला कोविड पॉजिटिव मिली है। सभी की ओपीडी में एंटीजन जांच कराई गई थी। महिलाओं को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। किसी भी महिला को समस्या नहीं थी, वह अपना जांच कराने के लिए अस्पताल आई थीं।
नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। केवल गाइड लाइन का पालन कर इससे बचा जा सका है। कहा कि गंभीर बीमार, बुजुर्ग, व बच्चे इससे जरूर बचें।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। केवल गाइड लाइन का पालन कर इससे बचा जा सका है। कहा कि गंभीर बीमार, बुजुर्ग, व बच्चे इससे जरूर बचें।
विज्ञापन