फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four new buses join the fleet of Basti depot

Basti News: बस्ती डिपो के बेड़े में शामिल हुईं चार नई बसें

Sun, 10 Mar 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Four new buses join the fleet of Basti depot
बेड़े में बसों की संख्या हुई 123, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लोकसभा चुनाव और यात्रियों की सुविधाओं के लिए बस्ती डिपो में चार नई बसें आई हैं। इन बसों को लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी।
इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के लिए बीएस फोर व बीएस सिक्स बसों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शासन के निर्देश पर परिवहन निगम ने चार नई 52 सीटर बसें डिपो को उपलब्ध करा दी हैं। यह बसें देर शाम डिपो परिसर में पहुंचीं तो एआरएम आयुष भटनागर व सीनियर फोरमैन चंदन लाल समेत डिपो के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें अपने अधिकार में ले लिया। उनके संचालन के लिए टोल प्लाजा पर टैक्स अदायगी के लिए फास्टैग लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारी इंद्रजीत तिवारी के अनुसार, बीएस फोर व बीएस सिक्स बसों की खूबी यह है कि यह प्रदूषण से मुक्त होती है और पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होती हैं। सेंसरयुक्त इन बसों में लगे पैनिक बटन परिवहन निगम व पुलिस मुख्यालय से जुड़े होते हैं। इससे इनकी लोकेशन लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह के अनुसार, डिपो में 87 निगम व 32 अनुबंधित बसें थीं। इन चार बसों की आमद से अब बेड़े में 123 बसें हो गई हैं। बताया कि लखनऊ व गोरखपुर के बीच बस्ती डिपो एक महत्वपूर्ण बस स्टेशन है। इसके लिए अभी मानकों के अनुसार बसों की आवश्यकता है। मुख्यालय से अभी और बसों के आने की संभावना है।

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डिपो के बेड़े में चार नई बसें आ जाने से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में सहूलियत मिलेगी, उसके बाद लंबी रूटों पर संचालन कर यात्रियों को भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed