फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four Nagar Panchayats will be rejuvenated

Basti News: चार नगर पंचायतों का होगा कायाकल्प

Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Four Nagar Panchayats will be rejuvenated
बस्ती। जिले की चार नगर पंचायतों में सड़क, नाली व अन्य विकास कार्यों की शासन ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए शासन के अनु सचिव अरविंद कुमार गिरि ने राज्य नगरीय विकास अभिकरण के निदेशक को पत्र भेज कर तत्काल डीपीआर तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डूडा के अभियंताओं की तीन सदस्यीय टीम डीपीआर तैयार करने में लगी है।
विज्ञापन

हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने कप्तानगंज नगर पंचायत, नगर बाजार नगर पंचायत की अध्यक्ष नीलम सिंह राना, बनकटी नगर पंचायत की अध्यक्ष उर्मिला देवी व मुंडेरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील सिंह टिंकू ने अपने-अपने नगर पंचायत के विकास के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें कप्तानगंज के लिए एक करोड़ 12 लाख, नगर बाजार के लिए एक करोड़ 5 लाख, बनकटी के लिए एक करोड़ व मुंडेरवा के लिए 99 लाख रुपये का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन

कप्तानगंज नगर पंचायत के आंबेडकरनगर वार्ड के गौरा में इंटरलॉकिंग व नाली के लिए 12 लाख 10 हजार, चंद्रशेखर आजाद नगर में पिच मार्ग से फुलवरिया पांडेय पिच मार्ग तक एक करोड़ रुपये से सीसी रोड व नाली निर्माण, नगर बाजार नगर पंचायत के आंबेडकर नगर में सीसी रोड व ढक्कन सहित नाला निर्माण के लिए 35 लाख, संत रविदास नगर में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 35 लाख व जेपीनगर में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 35 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी नगर पंचायत के आंबेडकरनगर बासापार में 50 लाख रुपये से सीसी रोड व नाली का निर्माण, चंद्रनगर मथौली में सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 50 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। मुंडेरवा नगर पंचायत के शास्त्री नगर में लालगंज रोड से प्रेमबाबू इंग्लिश स्कूल तक इंटरलॉकिंग व सीसी रोड के लिए 49 लाख व इसी वार्ड में प्रेम बाबू सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज से काली मंदिर तक सीसी रोड व इंटरलाॅकिंग सड़क के लिए 50 लाख रुपये की कार्ययोजना भेजी गई है।
सूडा से मिले निर्देशों के अनुसार अभियंताओं की टीम से डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। इसे जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा।
सुनीता सिंह, परियोजना अधिकार, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed