फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four killed by Corona, 215 infected

कोरोना से चार की मौत, 215 संक्रमित मिले

Fri, 07 May 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 215 infected
कोरोना से चार की मौत, 215 संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में शुक्रवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 215 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 1225 हो गई है। जिले में अब तक 193 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं कैली हॉस्पिटल में भर्ती 292 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रति पूरी चौकसी बरती जा रही है। लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन होगा, तभी कोरोना की जंग को आसानी से जीता जा सकेगा। तंत्र पूरी ताकत लगाए हुए है, मगर मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते दिक्कत आ रही है। अब लेबल वन के अस्पतालों में मरीजों को प्राणायाम व योग सिखाकर उनकी क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। ऑक्सीजन लेबल कम न हो इसके लिए भी प्राणायाम व योगा जरूरी है। जिले में अब तक 443053 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 439236 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें 429543 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 9693 पॉजिटिव केस हैं। जबकि 1225 एक्टिव केस हैं। 3817 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। बताया कि मेडिकल कॉलेज से जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार जिले के तीन संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में चार स्थानों पर कोरोना टेस्ट की व्यवस्था
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, रोडवेज, जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय में नमूना करने के लिए स्थायी शिविर लगाए हैं। इसके अलावा गांवों में सर्वे चल रहा है। हर दिन औसतन पांच सौ नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं। इनमें सभी का एंटीजन होता है, जबकि 40 प्रतिशत जांच आरटीपीसीआर के लिए भेजे जाते हैं। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार व नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि कोरोना का एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट तत्काल बता दिया जाता है, जबकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दो दिन बाद दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसूता की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
दुबौलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज पर एक प्रसूता कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जानकारी होते ही स्टाफ के लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। अस्पताल को खाली कराकर मरीजों के लिए बंद कर दिया गया। पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि शनिवार से अस्पताल में पूर्व की भांति सभी सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed