फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four drowned including uncle and nephew who went to immerse urn in basti

बस्ती में हादसा: कलश विसर्जन करने गए मामा-भांजे सहित चार डूबे, दो लापता

Fri, 08 Sep 2023 03:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

बस्ती जिले में जन्माष्टमी का कलश विसर्जन करने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाराहक्षेत्र घाट पर गए मामा-भांजे समेत चार लोग कुआनो नदी में डूब गए। साथ गए लोगों ने दो महिलाओं को बचा लिया मगर मामा-भांजे लापता हैं।

विज्ञापन
Four drowned including uncle and nephew who went to immerse urn in basti
बस्ती में हादसा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां जन्माष्टमी का कलश विसर्जन करने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाराहक्षेत्र घाट पर गए मामा-भांजे समेत चार लोग कुआनो नदी में डूब गए। साथ गए लोगों ने दो महिलाओं को बचा लिया मगर मामा-भांजे लापता हैं।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बरागाह बेलौडी गांव में जन्माष्टमी के कलश का महिलाएं विसर्जन करने गई थीं। साथ में उसी गांव का निवासी अरूण (15) पुत्र हरिशचंद्र व उसका भांजा कृष्णा (15) पुत्र महेंद्र नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी भी गया था।
विज्ञापन


कलश प्रवाहित करते समय पांव फिसलने से दोनों किशोर डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में दो महिलाएं भी डूबने लगीं। पास में डोंगी नाव लेकर मौजूद गौर थानाक्षेत्र के युवक वीरेंद्र ने दोनों महिलाओं को बचा लिया लेकिन दोनों किशोर अब तक नहीं मिले। गौर व वाल्टरगंज थाने की पुलिस गोताखोंरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है। मौके पर भारी संख्या में आसपास गांवों के लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed