Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four-day grand festival of folk faith begins with 'Nahay-Khay'

Basti News: नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व शुरू

Sat, 14 Nov 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four-day grand festival of folk faith begins with 'Nahay-Khay'
मानिकचंद क्षेत्र में छठ पूजा में वेदी बनाती महिलाएं संवाद
बस्ती। लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हो गया। व्रती स्नान कर कद्दू-चावल का प्रसाद ग्रहण की। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन अनुष्ठान में शारीरिक शुद्धि से लेकर आत्मिक साधना तक की परंपरा जुड़ी है।
विज्ञापन

पहले दिन व्रतियों ने जलाशयों में स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और कद्दू-चावल का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। वहीं, शनिवार को शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगे। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न होगा। शुक्रवार को अमहट घाट, निर्मलीकुंड समेत अन्य क्षेत्रों के घाटों पर दिनभर तैयारी चली। लोग वेदी बनाते दिखे। उसको सजा रहे थे। नगर पालिका की टीम लाइटिंग, सफाई, बैरिकेडिंग करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्योपासना से जुड़ी है आरोग्य और समृद्धि की कामना : पं. देवस्य मिश्रा के अनुसार, छठ मुख्य रूप से प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की उपासना का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया सूर्यदेव की मानस बहन हैं। इस पर्व में सूर्य और षष्ठी माता की आराधना कर परिवार की सुख-शांति, आरोग्य, समृद्धि, सौभाग्य और संतान सुख की कामना की जाती है।
मान्यता है कि गंगा स्नान और सूर्य को अर्घ्य देने से तन-मन की शुद्धि होती है। छठ शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का महापर्व है। नहाय-खाय से लेकर पारण तक श्रद्धा और नियमपूर्वक अनुष्ठान करने वाले व्रतियों पर षष्ठी माता की कृपा बनी रहती है। सूर्य की उपासना को आरोग्य और ऊर्जा से भी जोड़ा गया है।
कद्दू-भात से शुरू हुआ शुद्धता और सात्विकता का अनुष्ठान : छठ के पहले दिन नहाय-खाय में व्रती सुबह नदी, तालाब, पोखर या अन्य जलाशयों में स्नान की। तमाम महिलाएं तालाब व अन्य जलाशयों में स्नान संभव नहीं होने पर घर में स्नान के जल में गंगाजल मिलाने के बाद स्नान की। इसके बाद भगवान भास्कर को जल अर्पित कर चार दिवसीय अनुष्ठान निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की गई। घरों में पूरी शुद्धता और सात्विकता के साथ अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद तैयार किया। इसके साथ आंवले की चाशनी और पकौड़ी भी बनाई गई। छठ के प्रसाद की तैयारी भी नहाय-खाय से ही शुरू हो गई। व्रत के लिए गेहूं को गंगाजल से धोकर स्वच्छ स्थान पर सुखाया गया। इस दौरान उसकी पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। गेहूं को पक्षियों और कीड़ों के स्पर्श से बचाने के लिए व्रती और परिवार के सदस्य पारंपरिक छठ गीत गाते हुए उसकी रखवाली करते हैं।
घाटों को सजाने में जुटे सफाईकर्मी
भानपुर। नगर पंचायत के साथ ही ग्राम पंचायतों में भी घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। नगर पंचायत के उकड़ा पोखरा, नेकुरहा पोखरा और करमहिया में बने घाटों को सजाने में कर्मचारी जुटे हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाईकर्मियों की टीमें मुस्तैद हैं।
घाटों पर सुरक्षा के दिए निर्देश : परशुरामपुर। पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने ग्राम प्रधानों, पूजा समितियों और स्थानीय लोगों को व्रतियों की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

चना और आंवले का विशेष महत्व : नहाय-खाय में लौकी यानी कद्दू की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल के सेवन का विशेष महत्व है। आंवले की चाशनी भी पारंपरिक भोजन का हिस्सा होती है।

मानिकचंद क्षेत्र में छठ पूजा में वेदी बनाती महिलाएं संवाद

मानिकचंद क्षेत्र में छठ पूजा में वेदी बनाती महिलाएं संवाद

मानिकचंद क्षेत्र में छठ पूजा में वेदी बनाती महिलाएं संवाद

मानिकचंद क्षेत्र में छठ पूजा में वेदी बनाती महिलाएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed