फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four CHCs have not sent a single sample for three months for investigation

Basti News: चार सीएचसी ने तीन माह से नहीं भेजा कोविड का एक भी नमूना

Wed, 04 Jan 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four CHCs have not sent a single sample for three months for investigation
कोरोना : चार सीएचसी ने जांच के लिए तीन माह से नहीं भेजा एक भी नमूना
विज्ञापन

- बनकटी, भानपुर, दुबौलिया व कुदरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बने लापरवाह
- सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों के लिए निर्धारित है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड के नए वैरियंट के खतरे के बीच कोविड जांच को लेकर सीएचसी की लापरवाही व्यवस्था पर भारी पड़ सकती है। बनकटी, भानपुर, दुबौलिया व कुदरहा सीएचसी से लगभग तीन माह से कोविड जांच के लिए नमूने नहीं भेजे गए हैं। कोरोना के नए खतरे को देखते हुए विभाग की नींद टूटी है। आईडीएसपी के नोडल ऑफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया का कहना है कि चारों अस्पतालों को पत्र जारी किया जा रहा है। लापरवाही किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोविड की जांच के लिए नियमित रूप से जिले के लिए 2200 आरटीपीसीआर व 800 एंटीजन जांच का मानक शासन से निर्धारित है। इसी के आधार पर ब्लॉकों को भी लक्ष्य का आवंटन किया गया है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर प्रतिदिन सीएमओ कार्यालय भेजा जाता है, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। सभी अस्पतालों से कहा गया है कि वह ओपीडी में आने वाले कोविड लक्षण वाले व बाहर से आने वालों की जांच जरूर कराएं। कोविड के केस कम होने के बाद से अस्पतालों में जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई। अस्पतालों से नाम मात्र का ही सैम्पल आ रहा है। इसमें चार सीएचसी ऐसी हैं, जहां से एक भी सैंपल नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed