{"_id":"6a908f2d85ca44354606547f","slug":"four-arrested-for-blackmailing-using-obscene-photos-basti-news-c-207-1-bst1006-165300-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अश्लील फोटो से करते थे ब्लैकमेल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अश्लील फोटो से करते थे ब्लैकमेल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लोन दिलाने के नाम पर लोगों के मोबाइल की गैलरी और कॉन्टैक्ट लिस्ट का एक्सेस लेकर उनकी तस्वीरों को अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सिम विक्रेता भी शामिल है। आरोपियों के आठ राज्यों में ठगी करने का दावा किया गया है।
एसपी डॉॅ. यशवीर सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्रैया क्षेत्र के मनिकारपुर निवासी निखिल सिंह, गौरव सिंह, पैकोलिया क्षेत्र के पिकौरा निवासी अफरोज और कलवारी मुस्तकहम निवासी प्रद्युम्न चौरसिया के रूप में हुई है। उनके पास से सात मोबाइल फोन, सात नए सिम कार्ड और तीन बाइक बरामद हुई हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों लकी सिंह, अश्वनी सिंह और पीयूष सिंह की तलाश की जा रही है।
आठ राज्यों में मिलीं 12 शिकायतें : पुलिस की अब तक की जांच में महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश में एनसीसीआरपी पोर्टल पर 12 शिकायतें दर्ज मिली हैं। इनमें पीड़ितों से 35,725 रुपये वसूलने की पुष्टि हुई है। हालांकि पूछताछ में आरोपियों ने अब तक करीब 12 से 15 लाख रुपये वसूलने की बात स्वीकारी है। पुलिस अब बरामद मोबाइल और सिम की जांच के साथ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का ब्योरा जुटा रही है।