फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four arrested for beating a man calling him a child thief, woman's condition worsens

Basti News: बच्चा चोर कहकर पिटाई करने वाले चार गिरफ्तार, महिला की हालत बिगड़ी

Sat, 30 Aug 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for beating a man calling him a child thief, woman's condition worsens
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के चोरखरी के नैपुरवा गांव में बच्चा चोर कहकर महिला की रस्सी से बांधकर पिटाई के मामले में पुलिस चार आरोपियों को शांतिभंग की आशंका के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय भेजा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, पिटाई से घायल महिला की हालत बिगड़ रही है। उसके पति प्लेटलेट्स कम होने की वजह से लखनऊ में पांच दिन पहले से भर्ती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया क्षेत्र के एक गांव की करीब 40 वर्षीय महिला बृहस्पतिवार की भोर करीब 3:30 बजे घर निकल पड़ी। भटककर बगल के गांव चोरखरी के नैपुरवा में जा पहुंची। पीड़िता के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। भोर में भटककर वह नैपुरवा गांव में पहुंच गई। जहां नफीस अली, सगीर अली, झिन्कू और जालू पकड़ लिए और बच्चा चोर कहकर मारने-पीटने लगे। आरोप है कि छेड़खानी करने के साथ ही रस्सी से बांध दिए थे। सुबह होने पर खोजबीन के दौरान जानकारी होने पर कुछ लोग घटना स्थल पर गए तो देखा कि महिला को रस्सी से बांधा गया था। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed