हर्रैया। हर्रैया ब्लॉक परिसर में 5.93 करोड़ रुपये से आवासीय भवन बनेगा। मंगलवार को विधायक अजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर इसका शिलान्यास किया है। इस परियोजना से क्षेत्र में आवासीय सुविधाओं के विस्तार के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें कार्य करने में सहूलियत होगी और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह, श्रीश पांडेय, सरोज मिश्र, राघवेंद्र प्रताप पांडेय, संतोष गौतम, राजदत्त शुक्ल, मुन्ना सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद