फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   former sp minister targeted up government

सूबे के पूर्व मंत्री ने साधा सरकार पर निशाना

Sat, 11 Nov 2017 11:38 PM IST
basti
basti Updated Sat, 11 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
former sp minister targeted up government
चुनाव - फोटो : amar ujala
रुधौली। 
विज्ञापन

सूबे के पूर्व पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह ने भाजपा सरकार पर असफलता का आरोप लगाया है। कहा कि छह माह में प्रदेश में विकास शून्यता की स्थिति है। जो योजनाएं सरकार ने शुरू भी की हैं वे केवल कागज में ही हैं। सपा नेता और पूर्व मंत्री सिंह शनिवार को सिद्धार्थनगर से लौटते समय रुधौली में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि योजनाओं को गति दे पाने में अक्षम सरकार खुद ही पीठ थपथपा रही है। कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार होने के बाद भी न्याय के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को खुद ही धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जनता भाजपा के क्रियाकलाप को पूरी तरह जान गई है। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, पूर्व ऊर्जा सलाहकार सदस्य बृजकिशोर सिंह डिंपल, मोहम्मद शकील, फूलचंद यादव, अमित यादव, शोमिल सिंह श्रीनेत, चंद्रमणि दुबे, समीउल्लाह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed