फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former President Dr. Kalam remembered on the eve of his birthday

Basti News: जन्मदिन की पूर्व संध्या पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम

Wed, 15 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Former President Dr. Kalam remembered on the eve of his birthday
पूर्व राष्ट्रपति को दी गई भावभीन श्रद्धांजलि- विज्ञ​प्ति
बस्ती। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर याद किया गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री श्याम प्रकाश शर्मा और कबीर साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष साइमन फारूकी के संयोजन में कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन संघर्ष, उनके लक्ष्य और राष्ट्र के प्रति संदेश पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि डॉ. कलाम ने कठिन परिश्रम और समर्पण के दम पर मिसाइल के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया और राष्ट्रपति के रूप में देश को नई ऊंचाई दी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ. राम नरेश मंजुल ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि उन्हें डॉ. कलाम के पैतृक घर जाने का अवसर मिला, जो अत्यंत सुखद अनुभव था। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने भारत के परमाणु परीक्षण ‘ऑपरेशन शक्ति’ (11 मई 1998) और उसके पश्चात 13 मई को संपन्न दूसरे न्यूक्लियर टेस्ट में डॉ. कलाम के नेतृत्व और योगदान को याद किया। डॉ. कलाम को याद करने वालों में पं. चंद्रबली मिश्र, कृष्ण प्रसाद मिश्र, मुमताज अहमद, जय प्रकाश, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, दीनानाथ यादव, गणेश मौर्य, मुख्तार आलम, रिजवान, समीर, दीनबंधु उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद, पेशकार मिश्र, छोटेलाल यादव आचार्य, कृष्ण चंद्र पांडेय, नेबूलाल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed