फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MLA booked for robbery and kidnapping

पूर्व विधायक पर लूट और अपहरण का मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Former MLA booked for robbery and kidnapping
पूर्व विधायक पर लूट और अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक दूधराम पर मंगलवार को पुरानी बस्ती थाने में बीडीसी सदस्य के प्रमाणपत्र लूटने और अपहरण के आरोप में दो मुकदमे दर्ज कराए गए। दूधराम की पुत्री साऊंघाट ब्लॉक से प्रमुख पद की दावेदार हैं।
एक महिला बीडीसी सदस्य ने जबरदस्ती बीडीसी का निर्वाचन प्रमाणपत्र छीन ले जाने का आरोप लगाया है। दूसरे मामले में बीडीसी सदस्य के पिता ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, साऊंघाट ब्लॉक के मरवटिया वार्ड-23 से बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई अन्नू चौहान पत्नी नरेंद्र निवासी मरवटिया थाना पुरानी बस्ती ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि सोमवार को दूधराम निवासी संजय कॉलोनी पुरानी बस्ती ने उनका निर्वाचन प्रमाणपत्र जबरदस्ती छीन लिया। वहीं, रसना निवासी राम परीक्षित ने तहरीर दी है कि रसनी वार्ड नंबर 79 से उनके बेटे परमात्मा बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दूधराम ने उनके बेटे को प्रमाण पत्र के साथ बलपूर्वक अपनी गाड़ी में बैठाकर कहीं लेकर चले गए। आपत्ति करने पर परिजनों को जान-माल की धमकी दी। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।

दूसरी ओर साऊघाट ब्लॉक के प्रमुख पद की दावेदार डॉ. रेनू भारती ने मंगलवार को एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के ऊपर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस भी उनके परिवार के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। उनके पिता के ऊपर फर्जी तरीके से अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। विपक्षी पार्टी होने के कारण स्थानीय प्रशासन दुर्व्यवहार कर रहा है। मांग की कि फर्जी मुकदमे को वापस लेते हुए उनके परिवार के लोगों की सुरक्षा की जाए।
वहीं, पूर्व विधायक दूधराम ने भी कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धमकाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed