{"_id":"66f9b22987560757490411e5","slug":"formalities-of-jan-arogya-mela-completed-basti-news-c-207-1-bst1001-124778-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जन आरोग्य मेले की पूरी की गई औपचारिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जन आरोग्य मेले की पूरी की गई औपचारिकता
Mon, 30 Sep 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
कम आए मरीज, रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। जांच की सुविधा बेहतर न मिल पाने से रोगियों का मोह भंग हो रहा है। इसलिए मेले में रोगी कम पहुंच रहे हैं। जनपद के सभी 39 पीएचसी पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। जहां रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गईं।
कुदरहा संवाद के अनुसार, पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का प्रचार-प्रसार न होने से रोगी कम पहुंचे। डाॅ. भानु प्रताप गिरी सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे। रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दे रहे थे। फार्मासिस्ट ओम प्रकाश दवा काउंटर पर दवा वितरण कर रहे थे। एलटी विजय कुमार पैथाेलाॅजी कक्ष में खून की जांच कर रहे थे। डार्क रूम सहायक विजय पर्ची काउंटर पर पर्ची काट रहे थे। दोपहरदो बजे तक महज 12 रोगी ही पहुंचे थे।
यहां न बैनर दिखा न ही जांच की बेहतर सुविधा मिली। मरीजों को कुछ दवा बाहर से लेनी पड़ी। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. भानु प्रताप गिरी ने बताया कि दवा अस्पताल से ही दिया जा रहा है। जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
हर्रैया संवाद के अनुसार पीएचसी इंदौली में स्वास्थ्य मेले में 18 रोगियों का उपचार किया गया। डाॅ. उमेश कुमार ने रोगियों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की। मेले में सबसे अधिक खांसी, जुकाम, दस्त, टाईफाइड, मलेरिया, बुखार के रोगी आएं। फार्मासिस्ट अनिल कुमार वर्मा, वार्ड व्वाय रहमान व राजेंद्र कुमार मौजूद रहें। पीएचसी काशीपुर में डाॅ. विपिन कुमार ने 12 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी। रोगों से बचाव के तौर तरीके बताएं। पीएचसी बेलभरिया रामगुलाम में 22 मरीज पंजीकृत हुए। डाॅ. आनंंद भारती ने सभी का उपचार कर रोगियों को सेहत का ख्याल रखने के बारे में जानकारी दी।
कलवारी संवाद के अनुसार सीएचसी बहादुरपुर में 27 मरीजों का इलाज डाॅ. दिवाकर चौधरी ने किया। पीएचसी आमा टिनिच पर 25 मरीजों का निशुल्क इलाज हुआ। डाॅ. रमजान अली ने मरीजों का उपचार किया। मुंडेरवा सीएचसी और पीएचसी पर आरोग्य मेला की केवल औपचारिकता पूरी की गई है। सीएचसी पर 36 मरीज आए। डाॅ. फारुख खान, फार्मासिस्ट समीम अख्तर आदि मौजूद रहे।