फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Form filed a third day

तीसरे दिन एक पर्चा दाखिल

Sat, 04 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 04 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Form filed a third day
कलेक्ट्रेट परिसर मे नामाकंन परिसर के सुरक्षा मे तैनात पुलिस कर्मी।
विधान सभा चुनाव  के लिए नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मान्यता प्राप्त दल के किसी भी उम्मीदवार की ओर से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। शनिवार होने के कारण अधिकतर प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने से बचते रहे। जबकि चुनाव लड़ने के इच्छुक 13 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। 
विज्ञापन


आरओ बस्ती सदर के मुताबिक शनिवार को बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी  कृष्ण कुमार उपाध्याय ने पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक के रूप में पत्नी समीर, पुत्री पौरूष व रूचि, पुत्र पौरूष, माता ज्ञानमति, भाई आमोद, बहु विभा व नयन और सरहज सीमा व सुमन का नाम शामिल है। इन्होंने सादगी से अपना पर्चा दाखिल किया। शेष चार  विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में किसी भी प्रत्याशी ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल नहीं किया। इसके चलते काम का दबाव भी कम रहा। जिन 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे  उनमें  हर्रैया से तीन, कप्तानगंज के पांच, रूधौली के दो और महादेवा सुरक्षित विधान सभा के लिए एक लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed