{"_id":"5fe8ce848ebc3ecd6c29044d","slug":"forgery-of-20-lakh-basti-news-gkp3785773192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रधान की जानकारी के 20 लाख का किया गया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रधान की जानकारी के 20 लाख का किया गया भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना प्रधान की जानकारी के 20 लाख का किया गया भुगतान
- कार्यवाहक प्रधान ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूूज एजेंसी
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे दीवान की कार्यवाहक प्रधान कुसुम ने डीएम से गबन के मामले की शिकायत किया है। बताया कि उनके ग्राम पंचायत में एक माह के अंदर करीब 20 लाख रुपए का भुगतान हो गया और उन्हें इसकी भनक तक नहीं है।
मामला पूर्व प्रधान से जुड़ा हुआ है। दरअसल इसी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिना शौचालय निर्माण कराए ही नौ लाख 43 हजार रुपए का गबन प्रधान ने कर लिया था। तत्कालीन एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर प्रधान सहित नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद प्रधान को जेल भेज दिया गया और तत्कालीन डीएम डॉ. राजशेखर ने वार्ड संख्या नौ की सदस्य कुसुम को कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया था। आरोप है कि इसी माह जमानत पर छूटे पूर्व ग्राम प्रधान, सचिव के साथ मिलकर विकास कार्यों के नाम पर 20 लाख का भुगतान करा लिया और कार्यवाहक प्रधान को इसकी भनक तक नहीं लगी। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।