{"_id":"6a2091cb70e43386de00dc4b","slug":"food-grains-did-not-reach-ration-shops-distribution-affected-basti-news-c-207-1-bst1006-159840-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोटे की दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न, वितरण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोटे की दुकानों पर नहीं पहुंचा खाद्यान्न, वितरण प्रभावित
विज्ञापन
बभनान। सरकारी सस्ते गल्ले पर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण शुरू होने के नौ दिन बाद भी कई दुकान पर खाद्यान्न नहीं पहुंच पाया है। इसके चलते सस्ते गल्ले की दुकान से राशन का वितरण नहीं हो रहा है। ट्रांसपोर्ट हैंडलिंग कंपनी द्वारा उदासीनता के चलते गौर ब्लॉक सहित नगर पंचायत बभनान की कई दुकानों पर वितरण प्रभावित हो रहा हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बभनान सहित गौर ब्लाॅक के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की है। नगर क्षेत्र व गौर ब्लाॅक क्षेत्र मिलकर कल 123 दुकानों पर राशन वितरण अवधि शुरू होने के पहले ही पहुंचने की जिम्मेदारी कंपनी को अनुबंध के आधार पर सौंपा गया है। जून माह का खाद्यान्न वितरण 25 मई से दुकानदार करने का सरकारी आदेश है। जबकि कई दुकानों पर खाद्यान्न अवधि की 9 दिन बाद भी न पहुंचने से गरीबों के सामने राशन का संकट खड़ा हो गया है।
नगर पंचायत बभनान की कोटेदार सुधा गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर कुल 692 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों के अलावा 115 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। 19 मई को 92 कुंतल चावल उन्हें हैंडलर ठेकेदार द्वारा रिसीव कराया गया था।