{"_id":"6945a71df632a6992d084557","slug":"fog-trains-running-latepassengers-troubled-basti-news-c-207-1-bst1006-149755-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा : देर चल रहीं ट्रेनें...यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा : देर चल रहीं ट्रेनें...यात्री परेशान
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करती यात्री।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। ठंडी हवाओं के चलते प्लेटफाॅर्म पर बैठना मुश्किल हो गया है। घंटों ट्रेन के इंतजार के बाद कुछ यात्री लौट गए।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती के रास्ते जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे समय सारिणी के अनुसार, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को बस्ती स्टेशन पर रात 23:07 बजे पहुंचना था, मगर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 18 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन का सुबह 4:57 बजे आने का समय निर्धारित है मगर अब रात 9 बजे के बाद आने की संभावना है।
जननायक-एक्सप्रेस 4:30 घंटे, गोरखधाम-डाउन एक्सप्रेस 12 घंटे, बंगलुरू स्पेशल 4 घंटे,अवध एक्सप्रेस 2 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन 7 घंटे और अवध आसाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे टिनिच क्षेत्र के यात्री श्यामसुंदर व महिला यात्री सुनीता ने बताया कि 10 घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब हो रही हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।