फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flyover to be built at Basti sugar mill crossing: GM

बस्ती शुगर मिल क्रासिंग पर बनेगा फ्लाईओवरः रेलवे जीएम

Fri, 27 Dec 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Flyover to be built at Basti sugar mill crossing: GM
बस्ती शुगर मिल क्रासिंग पर बनेगा फ्लाईओवर : जीएम
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे। यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। पत्रकारों के सवाल पर बताया कि पैसेंजर सर्विस से रेलवे को घाटा हो रहा है। इसलिए तेजस जैसी ट्रनों को बढ़ावा दिया जा रहा। गेट संख्या 198 बस्ती शुगर मिल क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनाए जाने की बात कही। इसके साथ ही बेहतर कार्य के लिए अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया।

स्पेशल निरीक्षण यान से दोपहर 1.30 पर पहुंचे जीएम राजीव अग्रवाल ने टिकट वेंडिग मशीन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्वचालित सीढ़ी व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जर्जर कर्मचारी आवासों को देख वे रुक गए। जल्द ही इसे गिराए जाने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर राजीव वाटिका का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने पौधरोपण भी किया। अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का भी जायजा लिया। इसके साथ ही नवीनीकृत भवन का भी शुभांरभ किया। अस्पताल में बेहतर व्यवस्था के लिए पुरस्कार भी दिए। यहां से निकलने के बाद वे सीधे कर्मचारी आवास की तरफ गए। जहां उन्होंने एक आवास के भीतर जाकर रह रहे लोगों की समस्याएं सुनीं। जीएम ने जल्द ही कमियों को दूर किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबर प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आरके श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ हरीश रैड़तौलिया, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सुधीर सिंह, राघवेन्द्र कुमार, आरके सिंह, अमित मिश्रा, सुमित वत्स, डीके यादव, यूपी सिंह, प्रगति यादव, महेश गुप्ता, विश्वंभर चौधरी, आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जीएम ने बस्ती व मनकापुर के बीच ट्रेन का स्पीड ट्रायल भी किया। जिसमें यह पाया गया कि इस ट्रैक पर अधिकतम 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed