फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flood water entered the coastal villages, did not get help from the administration

तटवर्ती गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, नहीं मिली प्रशासन से मदद

Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Flood water entered the coastal villages, did not get help from the administration
विक्रमजो के भरथापुर गांव मे जाने वाले रास्ते में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BASTI
तटवर्ती गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, नहीं मिली प्रशासन से मदद
विज्ञापन

सोमवार को खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही नदी
भरथापुर गांव में दूसरे दिन भी जारी रही कटान
विक्रमजोत/दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। बाढ़ से तमाम गांव जलमग्न हो चुके हैं। लोग पानी में घुसकर आ-जा रहे हैं। बाढ़ ग्रसित गांवों में अभी तक प्रशासन की ओर कोई सहायता मुहैया नहीं कराई गई है। जिससे स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। सोमवार शाम पांच बजे तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 41 सेंटी मीटर ऊपर दर्ज किया गया।
विक्रमतोज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांव कल्यानपुर, भरथापुर का संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया है। जिससे प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतारामपुर में सोमवार को शिक्षक नहीं पहुंच पाए। रविवार देर शाम भरथापुर में शुरू हुई भीषण कटान सोमवार को भी जारी रही। कल्यानपुर व भरथापुर निवासी जितेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, सांवल प्रसाद, हेमंत पांडेय और अभिषेक शर्मा आदि ने बताया कि नदी लगातार कटान कर रही है। करीब एक पखवाड़ा पहले कटान स्थलों पर बाढ़खंड ने मिट्टी से भरी बोरियां डाला था लेकिन नदी लगातार कटान करती हुई घरों के करीब पहुंचने को आतुर है। क्षेत्र के संदलपुर तमाम गांवों के निचले हिस्से में पानी भर गया है।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार सरयू का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अति संवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर व गौरा सैफाबाद पर पानी का दबाव बढ़ गया है। तटबंध और नदी के बीच बसे सुबिखा बाबू, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, टेढ़वा, भुवरिया आदि गांव पानी से घिर गए हैं। जलमग्न हो चुके सुविखा बाबू के बच्चे नाव के सहारे स्कूल जा रहे हैं तो पशुपालकों समक्ष मवेशियों के चारे का इंतजाम करने के लिए परेशानी हो रही है। किशुनपुर मोजपुर रिंगबाध क्षतिग्रस्त होने से मोजपुर गांव में तेजी से पानी घुस रहा है। ग्राम पंचायत अशोकपुर के कई मजरों में पानी भरने लगा है। ऐसे ही जलस्तर बढ़ता रहा तो तटवर्ती गांवों के लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। बाढ़खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
तेजी से बढ़ रहा नदी का जलस्तर
सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को जलस्तर खतरे के निशान 92.73 मीटर से 26 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया था। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे तक जलस्तर 93.14 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed