फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Flaws found in vaccination in Jamohana, CDO expressed displeasure

Basti News: जमोहना में टीकाकरण में मिली खामी, सीडीओ ने जताई नाराजगी

Thu, 24 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in vaccination in Jamohana, CDO expressed displeasure
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जमोहना और तकियाचक में बने टीकाकरण बूथ का बुधवार दोपहर सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। जमोहना में बने बूथ पर सीडीओ ने जांच में एक बच्चे के दर्ज किए गये माप और वजन में अंतर मिलने और एक गर्भवती महिला का पंजीकरण नहीं पाये जाने और बूथ पर गर्भवती महिलाओं के पेट और पेशाब की जांच की समुचित व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। तकियाचक बूथ का भी जायजा लिया। इस मौके पर यूनीसेफ के मनोज श्रीवास्तव व राजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बीईओ और सीडीपीओ कार्यालय रामनगर की व्यवस्था का भी जायजा लिया। बीईओ कार्यालय में सिर्फ लेखाकार दिनेश पाण्डेय व कंप्यटर आपरेटर दिलीप यादव ही मौजूद मिले। उनसे प्रेरणा पोर्टल, बच्चों के नामांकन, डीबीटी, मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के वेतन व बच्चों में किताबों के वितरण आदि की जानकारी ली। बीईओ के उपस्थित न होने के बारे में कर्मियों ने उनके पास दो ब्लाकों का प्रभार होने की जानकारी दी। पास के सीडीपीओ कार्यालय का भी जायजा लिया। वहां पोषाहार आहरण वितरण पंजिका देखी। मौके पर पोषाहार उतरता मिला।
विज्ञापन

स्टोर रूम में हो रहे मरम्मत कार्यों और लागत के बारे भी जानकारी ली। तत्पश्चात रामनगर ब्लाक के छपियाखास गांव के बगल पोखरा खुदाई कार्य का अवलोकन कर उसकी लंबाई चौडाई के सापेक्ष निकाली गई। मिट्टी के लिए सृजित किये गये मानव दिवस के बारे में तकनीकी सहायक अजय श्रीवास्तव व सचिव पप्पू यादव से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed