{"_id":"5edd11428ebc3e90b57abfa9","slug":"five-thousand-will-get-funeral-on-the-death-of-poor-basti-news-gkp353903616","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब की मौत पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपये : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब की मौत पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपये : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब की मौत पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपये : सीएम
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रवासी कामगारों को सेवायोजन एवं रोजगार मुहैया कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी बैंक से समन्वय स्थापित कर कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराएं। सीएम ने कहा कि गरीब व्यक्ति की मौत पर प्रशासन उसके अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की सहायता देगा। कोविड-19 संक्रमण से मौत के बाद अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत करा दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोरोना से बचाव करते हुए कार्यों को आगे बढ़ाना है। निर्देश दिया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी रोजगारपरक योजनाओं को मिलाकर अधिकारी आगामी छह माह के लिए कार्य योजना तैयार करें। सीएम योगी रविवार को जिले में आए थे। वह पुलिस लाइंस के सभागार में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आठ जून से प्रदेश में सभी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। होटल, धार्मिक स्थल व मॉल आदि खुलेंगे, मगर इसका अर्थ यह नहीं है कि कोरोना से बचाव न करें। सभी को मास्क लगाने की अनिवार्यता होगी।
सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना होगा। इसके लिए पुलिस विभाग को और सक्रिय होना होगा। कहा कि जिले में 98 हजार से अधिक प्रवासी आए हैं। इनमें से कुछ के संक्रमण की आशंका है। ऐसे में इन्हें क्वारंटीन कराकर यह सुनिश्चित करें कि इनकी निगहबानी समितियां कर रही हैं। मेडिकल टीम इनकी स्क्रीनिंग करे, क्योंकि कोरोना के सामुदायिक संक्रमण से सभी को बचाना है। कहा कि आने वाले समय में इंसेफेलाइटिस व डेंगू की बीमारी होंगी। इससे बचाव के हर संभव उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड एवं नान कोविड अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। कोविड अस्पतालों में डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल नियमित रूप से जाएं। मरीजों की स्थिति के बारे में उनके परिवार को नियमित रूप से जानकारी दें। मरीजों के कमरों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान दें। मरीजों को नियमित रूप से गुनगुना पानी उपलब्ध कराएं। नान कोविड अस्पताल में इमरजेंसी सेवा गंभीर रोगों का इलाज, आपरेशन आदि शुरू कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री की ओर से घोषित सहायता पैकेज में उन्हें लाभ दिलाया जा सकता है। कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग कार्य आवंटित किया जाय। साथ ही उसकी मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग भी कराई जाए। इसके अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर को भी लाभ दिलाया जा सकता है। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और उससे जुड़े हुए विभाग लोगों को रोजगार उपलब्ध करा सकते है। मनरेगा के अंतर्गत भी कार्य उपलब्ध कराया जा सकता है।
उन्होंने निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर सतर्क निगाह रखी जाए। गोकशी, लूट, सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वालों को चिह्नित करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। साइबर सेल को सक्रिय करके अफवाहों को फैलने से रोकें। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सुरक्षा के हरसंभव कदम उठाए जाएं। कहा कि प्रदेश में खाद्य वितरण छठवी बार होने जा रहा है। जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनवाए जाएं। गरीब व्यक्ति को जिन्हें तत्काल राशन उपलब्ध नहीं करा सकते, उन्हें एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना तथा मुख्यमंत्री आरोग्य योजना से आच्छादित न होने वाले बीमार व्यक्ति को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
डीएम आशुतोष निरंजन ने मुख्यमंत्री को जिले में कोरोना से संबंधित जानकारी दी। बताया कि जिले में 1.46 लाख लोगों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया गया, जिसके चलते जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से एक लाख मास्क तथा 37 सौ पीपीई किट बनाकर वितरित किया गया है। इस मौके पर आयुक्त अनिल कुमार सागर, आईजी आशुतोष कुमार, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, नोडल अधिकारी रामसिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीना, एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी पंकज मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ दोपहर करीब 1.40 बजे यहां पहुंचे। पुलिस लाइंस सभागार में अधिकारियों की बैठक से पहले उन्होंने जन प्रतिनिधियों से हालात के बारे में फीड बैक लिया। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे।