{"_id":"6345b5d8dc920b52476eac42","slug":"five-stolen-bikes-recovered-three-arrested-basti-news-gkp4536866120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की पांच बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की पांच बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार
बभनान (बस्ती)। गौर पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को बभनान से मंगलवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में छोटू उर्फ अभिषेक सिंह निवासी पाली पैकोलिया, धर्मेंद्र पांडेय निवासी पूरा पैकोलिया, थाना पैकोलिया और कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ छोटू, निवासी खोडारे, जनपद गोंडा शामिल हैं। इनमें कृष्ण कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
एसएचओ ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि बभनान चौकी इंचार्ज टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी बीच स्वॉट टीम भी वहां पहुंच गई। इस दौरान हर्रैया से बभनान की तरफ आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो वे भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम छोटू उर्फ अभिषेक व धर्मेंद्र पांडेय बताया। इस दौरान पता चला कि वे जिस मोटरसाइकिल से सवार होकर जा रहे थे, वह चोरी की है। उसे उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड से चुराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो चार अन्य मोटरसाइकिलों की चोरी की बात स्वीकार की। बाद में उनकी निशानदेही पर नहर किनारे एक झाड़ी से तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं। एक मोटरसाइकिल पड़ोसी जनपद गोंडा के खोडारे बाजार में बेच दी गई थी। खोडारे पहुंची पुलिस ने चौथी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। मोटरसाइकिल का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने मोटरसाइकिल खरीदने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ छोटू को भी पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक गौर ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि तीनों के विरुद्ध चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।