फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five police station in-charges were replaced, with many given new responsibilities.

Basti News: पांच थानों के प्रभारी बदले कई को मिली नई जिम्मेदारी

Fri, 07 Nov 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five police station in-charges were replaced, with many given new responsibilities.
बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पांच थानों के प्रभारियों में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव में एक चौकी प्रभारी को थाने की कमान सौंपी गई है जबकि दो निरीक्षकों को थानों से हटाकर अन्य प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्वॉट प्रभारी को थानेदारी का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, दुबौलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को थाना पैकोलिया का प्रभारी बनाया गया है।
गौर थाने के एसएचओ परमाशंकर यादव को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ जबकि पैकोलिया के एसएचओ सुभाष मौर्या को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी महेश सिंह को वाल्टरगंज थाने का चार्ज दिया गया है और वाल्टरगंज थाने के प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी को पुरानी बस्ती थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, स्वॉट प्रभारी संतोष कुमार को गौर थाने की कमान दी गई है जबकि सोनहा थाने के असनहरा चौकी प्रभारी शशांक कुमार सिंह को पदोन्नति देते हुए थाना दुबौलिया का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed