फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five more accused arrested in the case of beating

पीटकर हत्या के मामले में पांच और आरोपित गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Five more accused arrested in the case of beating
पीटकर हत्या के मामले में पांच और आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया व धोबहिया गांव में बकरी चराने को लेकर उपजे विवाद में हुई हत्या के पांच आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपित रविवार को गिरफ्तार किए गए थे।
इस तरह से कुल नौ आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि अभी आठ आरोपितों की पुलिस की तलाश है, जिनमें नाम तफ्तीश में प्रकाश में आए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि नूर अली हत्याकांड में शामिल पांच आरोपित क्षेत्र के उदय पब्लिक स्कूल डूहवा पर गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। मौके से राजा बाबू उर्फ गोलू, कृष्ण कुमार, ज्वाला प्रसाद, वीरेंद्र और अशोक कुमार निवासी गण बेलहिया थाना गौर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

रविवार को रंकू राजभर, रोहित राजभर ,मुकेश वर्मा व सोमई वर्मा को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि शनिवार की सुबह धोबहिया गांव के बच्चे पड़ोसी गांव बेलहिया के एक बाग में बकरी चराने पहुंच गए। बेलहिया गांव निवासी मुकेश बाग में बकरियों को देखा तो उनको भगाने लगा। बकरी चराने वाले बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो अपने गांव के लोगों को साथ लेकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को आता देख मुकेश शोर मचाने लगा। इतने में बेलहिया गांव के भी दर्जन भर से अधिक लोग मुकेश के पक्ष में लाठी-डंडे लेकर आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। घटना में धोबहिया गांव के 37 वर्षीय नूर अली की मौत हो गई थी। घटना में दिवंगत के भाई गुलाम हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश, रंकू, सोमई रोहित सहित पांच नामजद और अन्य कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed