फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fitness checks completed for 31 school vehicles in three days; 170 still pending.

Basti News: तीन दिन में 31 स्कूल वाहनों की हुई फिटनेस, अभी 170 बाकी

Sat, 04 Jul 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fitness checks completed for 31 school vehicles in three days; 170 still pending.
बस्ती। जिले में फिटनेस, परमिट, बीमा समेत सभी तरह वैध प्रपत्रों के बगैर स्कूल वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से मिशन सेफ फ्यूचर अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में सात जुलाई तक विभाग स्कूल प्रबंधन के साथ वाहनों के प्रपत्रों की ठीक कराने में काफी सहूलियत बरत रहा है। तीन दिन के भीतर 31 स्कूल वाहनों का फिटनेस कराया जा चुका है। अभी 170 स्कूल वाहनों का फिटनेस होना शेष रह गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में जिले भर से कुल 1161 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें दो सौ से अधिक वाहनों के प्रपत्रों की वैधता काफी दिनों से समाप्त चल रही थी। विभाग की सख्ती के बाद इन वाहनों की संख्या घटकर 170 हुई है। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में फिटनेस दुरुस्त कराने के लिए स्कूल वाहनों को सहूलियत दी जा रही है। यदि इसके बाद स्कूल वाहनों के कागजात अपडेट रखने एवं वाहनों के मरम्मत में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात जुलाई के बाद अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि अनफिट वाहनों से स्कूली बच्चों के परिवहन की छूट कतई नहीं दी जाएगी। ऐसे स्कूल वाहनों का संचलन पूरी तरह ठप कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूल प्रबंधन सात जुलाई तक अनफिट वाहनों की कमियां हर हाल में दूर कराकर प्रपत्र सही करा लें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed