फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fishermen rescued a young man who jumped in the river

नदी में कूदे युवक को मछुआरों ने बचाया

Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fishermen rescued a young man who jumped in the river
नदी में कूदे युवक को मछुआरों ने बचाया
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। बस्ती-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटहिया के पास शनिवार की सुबह एक युवक ने कुआनों नदी में छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची नगर बाजार थाना पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे मछुआरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी मानसिक स्थिति ठीक न देखकर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
नगर थाना के फुटहिया चौकी प्रभारी रामदेव ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे सूचना मिली कि युवक कुआनों नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। नदी में मछली पकड़ रहे लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

युवक नगर थाना क्षेत्र के भुअर सराय का निवासी है। पुलिस की ओर से युवक के घर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक की कुछ वर्षों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका उपचार लखनऊ से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed