फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   First Prime Minister remembered on death anniversary

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री

Sun, 28 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
First Prime Minister remembered on death anniversary
कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई।
बस्ती। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर संकल्पों के साथ नमन किया गया। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ के साथ ही उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का पंचशील सिद्धांत बेमिसाल है, उसका लोहा आज भी दुनिया मानती है।
विज्ञापन

पंडित नेहरू के योगदान पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने और उसके बाद नव निर्माण में जवाहर लाल नेहरू की भूमिका अग्रणी रही। उद्योगों के विकास, विदेश नीति, कृषि, रोजगार, रक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में उनके कुशल नेतृत्व में जो नींव पड़ी उसी के आधार पर देश विकास की ओर है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि ां. नेहरू का योगदान सदैव याद किया जायेगा। प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के बाद देश के समक्ष अनगिनत चुनौतियां थीं, जिसका पंडित नेहरू ने डटकर सामना किया। कार्यक्रम में बैजनाथ गुप्ता और समाजवादी पार्टी के नगर सचिव इरशाद अहमद सिद्दीकी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने उन्हें सदस्यता दिलाईद्घ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, राम भवन शुक्ल, नर्वदेश्वर शुक्ल, अवधेश सिंह, गांधियन राकेश पाण्डेय, बाबूराम सिंह, गिरजेश पाल, मो. रफीक खां, आदि ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गंगा प्रसाद मिश्र, देवी प्रसाद पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, रामधीरज चौधरी, महेन्द्र श्रीवास्तव, ई. राज बहादुर निषाद, रामबचन भारती, शौकत अली ‘नान्हू’ अजमतुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed