{"_id":"66c510cf4198516ea80a2514","slug":"firefighters-pulled-out-the-bull-from-the-well-basti-news-c-207-1-sgkp1004-122381-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अग्निशमन कर्मियों ने कुएं से सांड़ को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अग्निशमन कर्मियों ने कुएं से सांड़ को निकाला
Wed, 21 Aug 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। क्षेत्र के भदावल स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास कुएं में गिरे सांड़ को मंगलवार को ग्रामीणों ने अग्निशमन कर्मियों की मदद से बाहर निकाला।
कुचेला गांव निवासी विनय शर्मा ने बताया कि साेमवार की शाम को वह दुकान से घर जा रहे थे तो कुएं के पास एक सांड़ जमीन पर खुर रगड़ रहा था। शाम होने के कारण वह घर चले गए। मंगलवार की सुबह वह घर से दुकान आ रहे थे तो वही सांड़ कुएं के पास जमीन पर खुर रगड़ने लगा। कुएं के पास जाकर देखा तो उसमें एक सांड़ गिरा हुआ दिखा। इसकी जानकारी अग्निशमन केंद्र के कर्मियों को दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कर्मियों ने सांड़ को बाहर निकाला। संवाद