{"_id":"6612ee54b6e4f4c2b30b21f4","slug":"fire-wreaks-havoc-127-bigha-crop-ashes-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114526-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आग का कहर, 127 बीघा फसल राख, 14 बकरियां जल मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आग का कहर, 127 बीघा फसल राख, 14 बकरियां जल मरीं
Mon, 08 Apr 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही शंकरपुर सिवान में आग से अपनी गेहूं की फसल जलती हुई देखकर रोने लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को आग का कहर जिले के विभिन्न स्थानों पर देखने को मिला। इससे करीब 127 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। कलवारी क्षेत्र में एक घर में बंधी 14 बकरियों भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आग लगने वाले स्थानों पर अग्निशमन की गाड़ियां कहीं एक तो कहीं डेढ़ घंटे बाद पहुंंचीं। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे। ग्रामीणों की मानें तो कई स्थानों पर आग बुझ जाने के बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंची।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, कलवारी क्षेत्र के छरदही व शंकरपुर के सिवान में आग के कारण 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेती में खड़ी फसल को जलते हुए देख किसानों के आंख स आंसू निकल आए। किसान आग पर काबू पाने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन तेज हवा के कारण आग विकराल रूप लेता गया। देखते ही देखते सारी पूंजी राख हो गई। सूचना देने के बाद एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे छरदही और शंकरपुर के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सिवान में धुआं उठने पर ग्रामीण खेत की ओर दौड़, लेकिन जब तक वह पहुंच पाते तब तक आग रौद्र रूप धारण कर चुकी थी।
ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए हाथ में जो आया उसी से प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। कुछ काश्तकारों ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर आग का काबू करने का प्रयास किया, लेकिन पछुआ हवा ने उनकी एक न चलने दी। इतने में दमकल की गाड़ी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 100 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के डिहुकपुर निवासी वकील अहमद के घर शनिवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारण से घर के छप्पर में आग लग गई। आग की लपटों से उनकी परिजनों की नींद खुल गई। शोर मचाने लगे। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गया। इससे छप्पर में बंधी 14 बकरियों की मौत हो गई। घर में खड़ी दो बाइक, तीन साइकिल, गुमटी में रखा किराना दुकान का सारा सामान एवं नकदी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते आग की लपटों ने संतराम के घर को अपने चपेट में ले लिया। संतराम के घर रखी पंपिंग मशीन, जनरेटर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। यहां सूचना के बाद भी अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने राजेंद्र कुमार ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दिया हैं।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पड़री गांव में शनिवार दोपहर 3:30 बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से नकदी सहित घरेलू सामान व पशुओं का चारा जल कर खाक हो गया। पंडरी गांव निवासी रामनाथ ने बताया स्वजनों के साथ गांव में बैठक थी। वहां गए थे। आग की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को की, मगर आग बुझने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची।
महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज क्षेत्र के महादेवा बाजार में दुकानों के पीछे अज्ञात कारणों से आग लग जाने से बाजार के पीछे झाड़ी तथा लकड़ियां धू-धू कर जलने लगीं।साप्ताहिक बाजार होने के कारण भीड़ थी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महादेवा चौकी प्रभारी अवनीश सिंह मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार सोनहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलवटिया और नौवागांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें चार किसानों की छह बीघे गेहूं की फसल व 12 बीघा डंठल जलकर राख हो गया। रात 11:38 बजे की घटना बताई जा रही है। जब लोग घरों पर सो रहे थे अचानक खेत से आग की लपटें दिखाई देने लगीं। जब तक लोग आग पर नियंत्रण पाते सिलवटिया के सीताराम, सुखई व राम विलास के साढे चार बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जबकि नौवागांव मे चंद्र प्रकाश चौधरी का डेढ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। इसके अलावा खेतों रखे भूसे और डंठल भी जल गए। वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसोइया गांव में मनोरमा नदी के किनारे रविवार को दोपहर 12. 30 बजे अज्ञात कारणों से मनोज कुमार श्रीवास्तव के गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में विनोद कुमार, मोहन लाल,अनिल कुमार, रबिंद, राम अचल, भरथराम, अरविंद, शिवकुमार, अवधेश कुमार, राम चन्द्र, आत्मा, दिनेश कुमार, राम नाथ, गोविंद, राजू सहित कई लोगों की गेहूं की करीब दस बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम हर्रैया विनोद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। पीड़ित किसानों को मदद पहुंचाई जाएगी।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार छावनी क्षेत्र के फूलडीह गांव में हाइवे किनारे रविवार को दिन में करीब दो बजे शार्ट सर्किट से लगी आग में सात किसानों का लगभग पांच बीघा गेहूं जल कर खाक हो गया। थाना क्षेत्र के फूलडीह गाँव निवासी प्रभावती पत्नी स्व शिवकुमार के गेहूं के खेत में बिजली का पोल स्थित है वहीं से अचानक धुआं उठने लगा।खेतों से उठता धुंआ देख राहगीरों ने हल्ला गुहार मचाया। जब तक लोग समझ पाए आसपास के खेतों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। आसपास के गांव और राहगीरों ने समीप के तालाब से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी फोन कर बुलाया। इस दौरान आग से फूलड़ीह गाँव निवासी प्रभावती, रामबहोर, रामदेव, राम निहोर, अखिलेश मिश्र, जुगुना धोबी, रामू निवासी फूलडीह का लगभग 5 बीघा से अधिक गेहूं जलकर खाक हो चुका था।