{"_id":"5717c4ad4f1c1bc6568b4a1b","slug":"fire-heavily-damages-two-cshotron","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्ष्ोत्रों में आग से भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो क्ष्ोत्रों में आग से भारी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को आग ने जमकर तबाही मचाई। सोनहा थाना क्षेत्र के देईडीहा ग्राम पंचायत में 22 घर तो रुधौली थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में लगी आग में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
आग से 20 घर आग की भेंट चढ़ गए। रूधौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के महरादेउर गांव में बुधवार को दिन में साढ़े तीन बजे के करीब आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 घर जल गए। अज्ञात कारणों से लगी आग ने अचानक भयानक रूप धारण कर लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक गांव के नागा (60) पुत्र गिरधारी आग में बुरी तरह झुलस गए।
लोग उन्हे अस्पताल पहुंचा पाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। आग से बिफई, श्यामलाल, यार मोहम्मद, राधेश्याम, रघ्घू, रमपत, राजेश कुमार सहित 20 लोगों के घर जल कर राख हो गये। इसी प्रकार रूधौली कला के नया गांव टोले में दिन मे लगभग एक बजे आग लगी जिसमे रामधनी, चौसाठी, गयादीन, फूलचन्द, रामसुख, रामदीन, प्रभु, रामधन आदि के घर जल गये। आग से एक व्यक्ति की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घर जलने के बाद भी हल्का लेखपाल व अन्य लोग तहसील दिवस के बाद डाक बंगले पर आयोजित लंच में व्यस्त रहे। एसडीएम के निर्देश के काफी देर बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के देईडीहा गांव में दलित पुरवे में बुधवार की दोपहर दो बजे के बाद अचानक लगी आग से भागीरथी, संतराम, मुनेसर, बहरैची, चंदर, परसू, रामदेव, मिलन, परसादे, हीरा, गया, मनीराम, कनिकराम, श्रीराम आदि का घर जल गया। इनमें अधिकाशं आवासीय छप्पर थे। इनमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मुनेसर के बेटी की शादी 12 जून को होनी है। बरखुल्लाह का इंजन भी जल गया। परिवार के लोगों को आग से बचाने के चक्कर में बिसई के हाथ पैर झुलस गए है। मामले की जानकारी मिलते ही हल्का लेखपाल ने पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया।