{"_id":"653c0c2ec5b9accc1101d0b4","slug":"fire-chaos-in-the-childrens-ward-of-the-district-hospital-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6290-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में आग, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में आग, अफरातफरी
विज्ञापन
- शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में कोई नुकसान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रन वार्ड में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। मौके पर पहुंची टीम ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया।
अस्पताल में कुछ सामान्य था कि अचानक करीब 9.30 बजे चिल्ड्रेन वार्ड में अचानक आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट से लगी आग को देखते हुए वार्ड में भर्ती मरीज बाहर की ओर भागने लगे। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड के सभी बच्चों व उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी प्रकार की कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रमुख अधीक्षक सुरेश कुमार कौशल भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है, मगर कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। अब स्थिति सामान्य है।