{"_id":"66eca8edef283b953205cd44","slug":"fire-broke-out-in-grocery-store-due-to-unknown-reasons-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124060-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग
Fri, 20 Sep 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। रायपुर में किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव के पवन मौर्य की रायपुर चौराहे पर किराने की दुकान है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। बृहस्पतिवार की भोर में उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। पवन दुकान पर पहुंचे। दुकान खोला तो देखा कि अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
पवन के अनुसार, जब वह दुकान बंद कर घर गए तो सारे विद्युत उपकरण बंद थे और न ही कोई दीपक जल रहा था। उन्होंने दुकान में आग लगाए जाने की आशंका जताई है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने सिकंदरपुर चौकी पर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद